झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को यहां दो टूक शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में भाजपा के खिलाफ बनने वाले महागठबंधन में शामिल होने के लिए वह तैयार हैं बशर्ते यह पहले तय कर लिया जाये कि महागठबंधन का नेतृत्व किसके हाथ में होगा।

